अमरोहा, जनवरी 4 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव डांके वाली डगरौली के जंगल में शनिवार तड़के अवैध खनन की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम व पुलिस ने छापा मार दिया। खनन में लगे लोग मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से एक लोडर व ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए वाहनों को सीज कर दिया गया है। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में खनन करने वालों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि बार-बार शिकायत के बावजूद यह अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारी वाहनों के चलने से रास्ते खराब हो रहे है। अवैध खनन लदे वाहनों की तेज गति के कारण गांवों में हादसा होने का खतरा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.