औरैया, दिसम्बर 14 -- सहायल, संवाददाता। सहायल थाना क्षेत्र के ताजपुर पंचायत में बीते एक सप्ताह से चोरी-छिपे चल रहे अवैध खनन पर शनिवार देर रात खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान मौके से खनन में लगे तीन ट्रैक्टर पकड़े गए, जबकि दो ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए ट्रैक्टरों को पुलिस थाने ले जाकर खनन विभाग द्वारा सीज कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार ताजपुर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। शनिवार रात खनन विभाग और सहायल थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव में ट्रैक्टरों से खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही खनन विभाग की टीम और सहायल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मौके पर छापा मारा। पुलिस को देख खनन माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान तीन ट्रैक्टर मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.