हापुड़, जनवरी 1 -- क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर के जंगल में एसडीएम ने सूचना के आधार पर अवैध रूप से चल रहे मिट्टी खनन का भंडाफोड़ किया है। मौके से मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर को सीज करने का आरोप लगाया है। एसडीएम श्रीराम सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर अवैध रूप से मिट्टी खनन होने की शिकायत मिल रही थी। बुधवार की रात को भी गांव अल्लाबख्शपुर के जंगल में खनन की शिकायत की। शिकायत पर बताए गए स्थान पर दबिश देकर मौके से मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर को पकड़ लिया। दोनों ही ट्रैक्टर को सीज करने की कार्रवाई की गई है। एसडीएम ने बताया कि किसी भी सूरत में खनन नहीं होने दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.