महाराजगंज, मार्च 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा क्षेत्र के हरपुर तिवारी सहित आसपास के इलाकों में चल रहे अवैध मिट्टी खनन और ओवरलोड वाहनों के चलने पर प्रशासन का डंडा चला है। सोमवार के अंक में आपके अखबार 'हिन्दुस्तान' में धड़ल्ले से चल रहा अवैध मिट्टी खनन का धंधा शीर्षक से खबर प्रकाशित होने पर प्रशासनिक टीम ने अभियान चलाया। पुलिस व परिवहन विभाग के संयुक्त अभियान में एक ओवरलोड बालू लदे ट्रक सहित तीन मिट्टी लदे डंपर सीज किए गए। अभियान में एआरटीओ मनोज कुमार सिंह, एसओ अभिषेक सिंह व परतावल चौकी प्रभारी अमित सिंह की टीम ने ओवरलोड सफेद बालू लदे एक ट्रक को पकड़कर सीज कर दिया। वाहन पर 87,250 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इसके अलावा परतावल के टोला देवीपुर क्षेत्र में मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी सीज किया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक स...