गाजीपुर, अप्रैल 5 -- रेवतीपुर। क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए माफियाओं पर शिकंजा कसा। खनन विभाग और सुहवल थाने की टीम ने छापेमारी कर मिट्टी खनन में लिप्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज की। जानकारी के अनुसार, खनन माफिया लंबे समय से प्रशासन की नजरों से बचकर अवैध खनन कर रहे थे। सूचना मिलने पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर वाहनों को पकड़ लिया। जिला खनन अधिकारी ईश्वर चंद ने बताया कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसमें लिप्त लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.