अवैध खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोडर मशीन सीज
महाराजगंज, मई 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में प्रशासन की सख्ती के बावजूद अवैध मिट्टी खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। खनन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक ट्रैक्टर और एक लोडर मशीन को पकड़कर सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को श्यामदेउरवां थाना परिसर में खड़ा कराया गया।बताया जा रहा है कि क्षेत्र के परतावल, देवीपुर, नंदना, महुआ महुई, गोधवल, पचदेऊरी समेत आसपास के गांवों में लंबे समय से रात के अंधेरे में मिट्टी खनन किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार हो रहे अवैध खनन से गांवों की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं तथा आम लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.