बरेली, मई 23 -- अवैध खनन पर कार्रवाई, जेसीबी समेत तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज बरेली। वरिष्ठ संवाददाता भुता के ग्राम बरुआ हुसैनपुर में प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे से शनिवार तड़के तक चली कार्रवाई के दौरान टीम ने एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से पकड़ लिया। टीम देखते ही चालक वाहन छोड़कर भागने लगे, लेकिन टीम ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। चालक नशे की हालत में थे। सूचना पर भुता पुलिस मौके पर पहुंची और सभी वाहनों को कब्जे में ले लिया। यह भी पढ़ें- अवैध मिट्टी खनन पर तीन डंपर और एक जेसीबी सीज यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर चला डंडा, 16 ट्रैक्टर सीज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...