प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई। गुरुवार रात हुई कार्रवाई में चार डंपर जप्त किए गए। इसके ड्राइवर फरार हो गए। ज्येष्ठ खनन अधिकारी केके राय ने बताया कि बसवार में दो और महेवा में चार डंफर पकड़े गए, जिन्हें थाने भेजा गया है। इसके साथ ही 50 लाख रुपये का चालान भी काटा गया है। ज्येष्ठ खनन अधिकारी केके राय ने बताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलायाा जाएगा। खनन माफिया से सख्ती से निपटा जाएगा। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि टीमों का गठन कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.