अवैध खनन पर अप्रैल में 11 वाहन जब्त, 6.72 लाख जुर्माना वसूला
जमशेदपुर, मई 20 -- समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला खनन टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें उपायुक्त राजीव रंजन ने नदियों से अवैध बालू निकासी, वन क्षेत्रों में अवैध खनन, बिना नंबर वाले वाहनों के परिचालन और ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसमें खनन विभाग ने रिपोर्ट पेश की, जिसमें बताया गया कि अप्रैल में 10 जगहों पर औचक जांच किए गए। इनमें तीन प्राथमिकी दर्ज कर 11 वाहन जब्त किए गए और 6 लाख 72 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही 104 टन बालू व 88 टन गिट्टी भी जब्त की गई।उपायुक्त ने खनन टास्क फोर्स को अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए गंभीरता से काम करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- जिले में अवैध खनन पर सख्ती, 9.17 लाख रुपए जुर्माना वसूला सभी अंचलाधिकारियों और थाना प्रभारियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.