अवैध खनन परिवहन कर रहा डंपर पकड़ा
महोबा, जून 18 -- चरखारी, संवाददाता। अवैध खनन परिवहन पर प्रशासन के द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। एसडीएम ने डस्ट का परिवहन कर रहे डंपर को पकड़ पुलिस के सुपुर्द किया है। खनिज विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। क्षेत्र में अवैध खनन परिवहन की शिकायतों पर एसडीएम धीरेंद्र कुमार ने सूपा चुंगी के पास से डंपर को अवैध खनन परिवहन करते हुए पकड़ा। जांच में डंपर चालक रॉयल्टी सहित अन्य कोई भी प्रपत्र पेश न कर सका। बिना नंबर प्लेट के खनिज परिवहन कराया जा रहा था। एसडीएम ने ट्रक को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द करते हुए खनिज विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। एसडीएम ने कहा कि एंटी इल्लीगल माइनिंग ड्राईव के जरिए खनिज परिवहन में लगे वाहनों की जांच कराई जा रही है। अवैध खनन परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम की सख्ती से अवैध खनन परिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.