अवैध खनन परिवहन करते दो ट्रैक्टर ट्राली सीज
सहारनपुर, जून 2 -- नकुड़। अवैध रेत खनन परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग व पुलिस की टीम ने रेत से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़कर सीज की हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने अवैध खनन परिवहन में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। रविवार शाम क्षेत्र के गांव टाबर निवासी ग्रामीण दीपक, पवन, बिजेंद्र, अरुण, मोहित, मामचंद, रविंद्र आदि ने हरियाणा के पोभारी गांव के पास यमुना नदी से रेत भरकर लाई जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया और इसकी सूचना राजस्व विभाग व पुलिस को दी। इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि यमुना नदी से प्रतिदिन रात में अवैध रूप से रेत भरकर कई ट्रैक्टर ट्रालियां खनन परिवहन कर रही हैं। इससे गांव में हादसों का खतरा बना रहता है, साथ ही ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.