सहारनपुर, मार्च 15 -- सहारनपुर। हरियाणा आदि बाहरी राज्यों के रवन्ने (आईएसटीपी) पर उपखनिज प्राप्त दिखाकर, सहारनपुर जनपद से अवैध खनन कर उसको फिनिस्ड मैटेरियल बनाकर बेचे जाने के बाद मामला सामने आया है। डीएम के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व ने फैजाबाद बेहट स्थित सांई बाबा स्टोन क्रेशर फैजाबाद पर करीब ढाई करोड़ का जुर्माना लगाया है। ग्राम फैजाबाद में सांई बाबा स्टोन क्रेशर एंड स्क्रीनिंग प्लांट को 2,50,07,480 रुपये का नोटिस जारी किया है। जांच में सामने आया क्रेशर संचालक द्वारा अन्य राज्यों से उपखनिज लाने के नाम पर कुल 37,337 घनमीटर सामग्री के प्रपत्र ऑनलाइन अपलोड किए थे, जांच के दौरान केवल 19,127 घनमीटर सामग्री से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सके। जांच कराई तो दस्तावेजों में दूरी और उपखनिज की मात्रा में अंतर पाया गया। जांच के आधार पर प...