बांदा, मई 30 -- बांदा। अवैध खनन को लेकर बबेरू विधायक विशंभर यादव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान देखा कि चरका खदान जो बबेरू क्षेत्र में है। उसमें खदान मालिक व संचालकों ने मरका से लेकर चरका तक नहर पटरी पर बनी पक्की सड़क पर दो-दो, तीन-तीन फीट मिट्टी डालकर रोड बाधित कर दिया, चरका से बीरा तक पक्की सड़क में दो-दो, तीन-तीन फीट मिट्टी डालकर पूरा रास्ता बाधित कर दिया। आने वाले समय में बरसात होगी, जिससे 15 से 20 गांवों का आवागमन बाधित हो जाएगा। पिछले वर्ष भी यही समस्या रही है। इस को लेकर ग्रामीणों ने भ्रमण के दौरान शिकायत की, खदान का पट्टा एक जगह है। फिर भी कई जगह चरका में अवैध खनन चल रहा है। रास्ते से मिट्टी हटवाकर आम रास्ता सुचारू रूप से संचालित कराया जाये और अवैध खनन करने वालों के विरूद्ध सख्त का...