खगडि़या, मार्च 3 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध खनन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बागमती नदी के किनारे केवटा दियारा से तीन ट्रैक्टर, दो ट्राली और एक लोडर जब्त किया। चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि चौथम थाना पुलिस को केवटा दियारा में अवैध खनन की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां अवैध खनन का कार्य चल रहा था, जिस पर कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त किया गया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने सभी जब्त वाहनों को थाने लाया। इसके बाद खनन निरीक्षक को इसकी सूचना दी गई। खनन निरीक्षक सपना कुमारी ने पुष्टि की कि पुलिस द्वारा वाहन जब्त कर उन्हें सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विधि सम्मत प्रक्रिया पूरी कर मामला दर्ज किया जाएगा। और आ...