आजमगढ़, मई 2 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में हो रहे मिट्टी के अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ट्रैक्टर चालकों द्वारा दिन-रात मिट्टी ढोई जा रही है। जिससे हादासे की आशंका बनी रहती है। शनिवार को क्षेत्रवासियों ने एसडीएम निज़ामाबाद को ज्ञापन सौंपकर इस पर रोक लगाने की मांग की। सरायमीर के शाहपुर, राजापुर सिकरौर, बीनापारा, बस्ती, कोलपुर कुसहा, संजरपुर सहित अन्य जगहों पर मिट्टी खनन का काम मनमाने ढंग से किया जा रहा है। अवैध तरीके से मिट्टी का खनन करने के बाद ईंट-भट्ठों पर बेचा जा रहा है। कोलपुर कुसहां गाव में चकमार्ग से सटाकर मिट्टी निकाली जा रही है। यह भी पढ़ें- चकरोड पर अतिक्रमण तो कहीं तालाब की जमीन पर कब्जा जिससे चकमार्ग धंसने की आशंका बनी हुई है। बारिश में पूरा चकमार्ग बह सकता है। जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में दुश्वारिया...