बहराइच, अप्रैल 4 -- रुपईडीहा। ब्लॉक नवाबगंज नेपाल सीमा से सटा है। इस ब्लॉक के खनन माफिया सक्रिय है। रात में जेसीबी बेलगाम चल रही है। लोगों ने इसकी शिकायत की है। गत दिनों नगर पंचायत केवलपुर वार्ड के निवासी अमित कुमार वर्मा पुत्र राम स्वरूप वर्मा का खेत बंजरिया गांव में है। इन खनन माफियाओं ने रातों रात मेड रोलर व जेसीबी से सारा खेत खोदकर तालाब बना दिया। जब जानकारी मिली तो पीड़ित ने न्याय न पाकर जिलाधिकारी बहराइच को प्रार्थना पत्र दिया। क्षेत्रीय लेखपाल पुष्कर तिवारी व कानूनगो राम नरेश मौके पर पहुंचे। अमित कुमार वर्मा ने बताया कि ये लोग इंतजार करते रहे। खनन माफिया आये ही नहीं। थाने बुलाया गया। थाने में मामला रफादफा कर दिया गया। भुक्तभोगी ने बताया कि एक ही व्यक्ति यहां का खनन माफिया है। आईसीपी रोड पर मिट्टी भरी ट्रालियां दौड़ रही हैं।

हिंदी हि...