संभल, मार्च 11 -- बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव किसौली-रफीपुर के जंगल में मंगलवार को अवैध रूप से मिट्टी खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खेत से मिट्टी निकालते समय अचानक टीला ढह गया, जिससे दो युवक उसके नीचे दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पहले संभल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गांव किसौली निवासी अवनेश अपने ट्रैक्टरों से चंद्रपाल के खेत से मिट्टी निकालकर गांव में भराव का कार्य कर रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली में मिट्टी भरने के लिए गांव के ही बुद्धसेन और सुनील मजदूरी करने पहुंचे थे। बताया जाता है कि जब दोनों युवक ट्रॉली में मिट्टी भर रहे थे, तभी अचानक ऊ...