फिरोजाबाद, अप्रैल 4 -- फिरोजाबाद, लाइनपार क्षेत्र में अवैध खनन के ट्रैक्टर और उसके चालक को रोकने की कोशिश करने वाले दरोगा और सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश करने और बैरियर को तोड़कर भाग जाने वाले चालक के खिलाफ जान से मारने के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा एसएसपी ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी और ट्रैक्टर की बरामदगी को लेकर दो टीमों का गठन किया है। शुक्रवार की अलसुबह थाना लाइनपार क्षेत्र में अवैध खनन करके ट्रैक्टर ट्राली को लेकर भाग रहे एक चालक की घेराबंदी की जा रही थी। दरोगा अंकुर चौहान और होमगार्ड रजनेश, सरकारी चालक कांस्टेबल जयदेव के साथ ट्रैक्टर को रोकने के प्रयास में लाइनपार क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास बैरीकेडिंग लगाने लगे। इसी बीच सौनालिका ट्रैक्टर...