अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त टीम बनाकर होगी चेकिंग
हाथरस, मई 20 -- अवैध खनन करने वाले लोगों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अब संयुक्त टीम बनाकर चेकिंग जिलेभर में की जाएगी। इसके लिए मंगलवार को राजस्व वसूली की बैठक में डीएम ने निर्देश जारी किए। डीएम अतुल वत्स ने मुख्य देय, विविध देयों की वसूली, कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियों, लंबित आरसी, तहसीलवार एवं विभागवार राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, संबंधित अधिकारी पूर्ण गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें। वसूली कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। डीएम ने तहसील स्तर पर लंबित आरसी की वसूली में तेजी लाने के लिए विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.