धनबाद, जून 4 -- बहियारडीह बस्ती के समीप जारी अवैध कोयला खनन और चोरी के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं का आक्रोश एक बार फिर फुट पड़ा। बुधवार की देर शाम महिलाएं बस्ती में एकजुट होकर अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि अवैध खनन पर पूरी तरह रोक नहीं लगी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। गौरतलब है कि बहियारडीह क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के विरोध में ग्रामीण महिलाएं लगातार आवाज उठाती रही है। हाल के दिनों में मुखिया गिरजा देवी के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाएं गोविंदपुर एरिया तीन कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद बीते सोमवार को सीआईएसएफ के क्यूआरटी टीम व सोनारडीह पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर अवैध मुहाने की भरा...