बरेली, फरवरी 14 -- आंवला। थानाक्षेत्र के बीहट गांव के आसपास अवैध खनन से परेशान ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि गांव के रास्तों से दिन-रात मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां गुजर रहीं हैं, जिससे रास्ते पूरी तरह जर्जर और धूल से भर गया है। खनन के रास्तों के पास ही सोलर से चलने वाली पानी की टंकी लगी है, जिसके तार भी दो बार चोरी हो चुके हैं। ट्रैक्टरों की आवाजाही से खेतों की फसल को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.