अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई, प्राथमिकी दर्ज
पाकुड़, मई 25 -- लिट्टीपाड़ा। जिला प्रशासन ने क्षेत्र में सक्रिय माफियाओं के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डोहरी पहाड़ में सरकारी भूमि पर चल रहे अवैध पत्थर खनन के बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है। जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित एक संयुक्त टीम ने शनिवार को मौके पर छापेमारी कर अवैध खनन का भंडाफोड़ किया और भारी मात्रा में बोल्डर जब्त किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला खनन पदाधिकारी को डोहरी पहाड़ पर सरकारी जमीन से अवैध रूप से पत्थर निकाले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की सत्यता जांचने और त्वरित कार्रवाई के लिए खनन विभाग, वन विभाग और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी और डंपर सीजजांच टीम की कार्रवाई वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.