झांसी, मई 8 -- झांसी संवाददाता । झांसी जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देशन में अवैध खनन के विरुद्ध अभियान जारी है। इसी कड़ी में मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के खकौरा घाट पर पुलिस-प्रशासन ने तीन डंपरों को अवैध बालू परिवहन करते हुए पकड़ा है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाते हुए शिकायत की थी कि भंडरा से खकौरा के बीच बालू से भरे डंपर बिना रॉयल्टी के परिवहन कर रहे थे। हाल ही में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। जिसके बाद छापेमारी की जा रही है। खकौरा घाट से लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिलने पर गुरुवार की देर रात तहसील प्रशासन और पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर खनन गतिविधि नहीं मिली, लेकिन रास्ते में तीन बालू से भरे डंपरों को रोककर जांच की गई। चालक संबंधित रॉयल्टी और परिवहन के दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बा...