शाहजहांपुर, मार्च 13 -- तिलहर, संवाददाता। अवैध मिट्टी खनन करने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो एसडीएम सदानंद सरोज ने टीम बनाकर छापेमारी कराई। नायब तहसीलदार मनु माथुर व जिला खनन अधिकारी दिनेश कुमार ने कई जगह खनन के निशान पकड़े और मिट्टी से भरे एक डम्पर को पकड़कर सीज कर दिया। एसडीएम की कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में कई जगह से रात के अंधेरे में बालू एवं मिट्टी का अवैध खनन कुछ दिनों से चल रहा था। जोधपुर नवदिया, नगरिया, मोहनपुर, बंधा, राजनपुर आदि जगहों से जहां मिट्टी का खनन रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों के द्वारा हो रहा था वहीं गर्रा नदी घाट रटा, गोपालपुर नगरिया, धन्यौरा, चक बरैचा, आजमाबाद बिहारीपुर आदि जगहों से बालू खनन हो रहा था। बुधवार को अवैध खनन करने को लेकर नेताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.