रायबरेली, मई 24 -- रायबरेली, संवाददाता। उत्तरप्रदेश के रायबरेली जनपद में चल रहे अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी की देखरेख में अभियान चला तो भगदड़ मच गयी। प्रशासन के अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर 26 वाहनों को पकड़ा और उनके खिलाफ सीज की कार्रवाई की। प्रशासन इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया। टास्क फोर्स ने रात्रि में विशेष सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बछरावां, लालगंज एवं डलमऊ क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जांच एवं चेकिंग की गई। यह भी पढ़ें- जिले में किसी भी प्रकार की खनन गतिविधि बिना वैधानिक अनुमति के संचालित न हो : डीसी कार्यवाही के दौरान अवैध खनन सामग्री के परिवहन में संलिप्त पाए गए कुल 26 वाहनों को...