धनबाद, अप्रैल 13 -- बरोरा। बरोरा बस्ती के चंद हाथों की दूरी पर हो रहे अवैध खनन के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह 9 बजे एएमपी कोलियरी का उत्पादन कार्य और लिंक साइडिंग का कोल ट्रांसपोटिंग बाधित कर दिया। ग्रामीण कॉफी उग्र थे और कोलियरी के व्यू पॉइंट पर पहुंचकर अवैध खनन करने वाले और कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इनका आरोप था कि कोयला माफिया बरोरा बस्ती के चंद हाथों की दूरी पर स्थित बंद भूमिगत खदान के भीतर दर्जनों की संख्या में हैंड ड्रिल मशीन लगाकर अवैध तरीके से कोयला काट रहे है। पहले ही बरोरा बस्ती पुरानी बंद भूमिगत खदान के ऊपर बसा हुआ है। उसी जगह पर दुबारा अवैध खनन होने से सोनारडीह के टंडाबारी की तरह यहां भी भू-धंसान की घटना हो सकता है और जान -माल का नुकसान हो सकता है। क्योंकि अवैध खनन करने वाले बेखौफ होकर व्यापक पैम...