रायबरेली, मार्च 17 -- परशदेपुर संवाददाता। नसीराबाद थाना क्षेत्र के बभनपुर गांव में सरकारी व निजी भूमि पर चल रहे खनन के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों ग्रामीण बभनपुर-मितई संपर्क मार्ग पर एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन तथा राजस्व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि खनन कार्य पर रोक नहीं लगाई गई तो वह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की सरकारी भूमि के साथ ही एक भट्ठे की जमीन से बीते एक सप्ताह से लगातार रात भर डंपरों के जरिए मिट्टी ढुलाई की जा रही है। इससे गांव के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान प्रतिनिधि भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि रात भर डंपरों के आवागमन से ग्रामीणों का सोना दुश्वार हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.