धनबाद, अप्रैल 14 -- बरोरा बस्ती के चंद हाथों की दूरी पर हो रहे अवैध खनन के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह 9 बजे एएमपी कोलियरी का उत्पादन कार्य और लिंक साइडिंग का कोल ट्रांसपोर्टिंग बाधित कर दिया। इनका आरोप था कि कोयला माफिया बरोरा बस्ती के चंद हाथों की दूरी पर स्थित बंद भूमिगत खदान के भीतर दर्जनों की संख्या में हैंड ड्रिल मशीन लगाकर अवैध तरीके से कोयला काट रहे हैं। पहले ही बरोरा बस्ती पुरानी बंद भूमिगत खदान के ऊपर बसा हुआ है। उसी जगह पर दोबारा अवैध खनन होने से सोनारडीह के टंडाबाड़ी की तरह यहां भी भू-धंसान की घटना हो सकती है। यह भी पढ़ें- अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने कोलियरी को बंद किया सूचना पर पहुंचे कोलियरी प्रबंधक पचन पांडे ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उग्र ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद बरोरा क्षेत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.