धनबाद, अप्रैल 28 -- कतरास, प्रतिनिधि। रामकनाली ओपी क्षेत्र में बीसीसीएल एरिया-4 के तहत सोमवार को अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की गई। सीआईएसएफ व बीसीसीएल की टीम ने दो अवैध मुहानों की भराई कर भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया। ग्रामीणों की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई में रामकनाली चेक पोस्ट व ओझा बागान (आरके माइंस, 3 नंबर सीम) पर अभियान चलाया गया। मौके से हजारों बोरी कोयला बरामद हुआ। प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही। यह भी पढ़ें- नार्थखास में तीन अवैध मुहानों को डोजरिंग कर बंद किया गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.