महाराजगंज, नवम्बर 16 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। जिला खनन अधिकारी अजीत कुमार ने रविवार को निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बैठवलिया में अवैध खनन कर सिल्ट लादने का प्रयास करते दो लोगों को पकड़ लिया। इस दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली चालक टीम को देखकर भाग निकला। इस मामले में जिला खनन अधिकारी ने निचलौल थाने में पकड़े गए लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि बैठवलिया नहर के किनारे कुछ लोग अवैध खनन कर रहे थे। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंचने पर ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर भाग गया, उसके साथ के दो लोग पकड़े गए हैं। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि जिला खनन अधिकारी की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.