बलिया, अप्रैल 10 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीणों की शिकायत पर स्थानीय प्रशासन ने गंगा के किनारे व उसके आसपास चल रहे अवैध खनन के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्र के दयाछपरा-पांडेपुर में हुई इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप है।ग्रामीणों के मुताबिक गंगा किनारे जेसीबी और ट्रैक्टरों के जरिए धड़ल्ले से मिट्टी खनन हो रहा है। शिकायत पर एसडीएम संजय कुशवाहा व सीओ फहीम कुरौशी की संयुक्त टीम अचानक मौके पर पहुंच गई। प्रशासन को देखते ही खनन में लगे लोग मौके से फरार होने लगे तथा जेसीबी लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने जेसीबी का पीछा किया। चालक ने पांडेपुर गांव में एक घर के सामने जेसीबी खड़ी कर दी। वहां उसे पकड़ने के साथ ही जेसीबी को कब्जे में लेकर बैरिया थाने भेज दिया। उसे सीज कर दिया गया। सीओ ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.