अवैध खनन के आरोप में जेसीबी मालिक समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज
जौनपुर, जून 17 -- बरसठी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कारो गांव में मंगलवार को अवैध खनन की शिकायत पर जांच करने पहुँचे खनन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और 8 से 10 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, अवैध खनन करने, मारपीट और धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। खनन अधिकारी सुखेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दिया कि कारो गांव निवासी अर्जुन सरोज और अजय सिंह ने शिकायत किया था कि गांव के बॉर्डर पर वरुणा नदी में जेसीबी मशीन से अवैध खनन किया जा रहा है। शिकायत पर मंगलवार को जांच के लिए पहुंचे खनन अधिकारी के अनुसार वहां खनन कार्य हो रहा था। जांच टीम को देखकर एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर मौके से भागने लगे, जिन्हें कुछ दूर पर पकड़ लिया गया। जेसीबी और ट्रैक्टर को थाने ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कारो गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.