कन्नौज, जनवरी 4 -- तालग्राम, संवाददाता। ग्राम पंचायत तालग्राम देहात के गांव कुशलपुरवा स्थित एक निजी गेस्ट हाउस के सामने ग्राम सभा की बंजर भूमि पर इन दिनों धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार की रात खनन माफियाओं ने लगभग 340 घन मीटर मिट्टी का अवैध खनन किया। इस मामले को आपके हिन्दुस्तान ने रविवार के अंक में 150 ट्रॉली मिट्टी का खनन, पुलिस पर सवाल शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बावजूद शनिवार रात उसी स्थान पर खनन माफिया दोबारा सक्रिय हो गए। खेतों में पानी लगा रहे किसानों ने अवैध खनन की सूचना राजस्व विभाग को दी। तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह एवं लेखपाल गुलफाम हुसैन ने इसकी जानकारी तत्काल तालग्राम पुलिस को दी। नाम न छापने की शर्त पर मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची कस्बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.