अवैध खनन की सूचना पर आधी रात छापामारी
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 22 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मेरापुर थाने के अर्जुनपुर में गुरुवार की मध्य रात्रि पुलिस बल के साथ खनन अधिकारी ने छापा मारा। इस दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी से लदी पायी गयी। जांच में पाया गया कि संबंधित वाहन की ओर से निजी उपयोग के पंजीकरण की शर्त का उल्लंघन किया जा रहा था। वाहन को मेरापुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। डीएम ने निर्देश दिये हैं कि अवैध खनन और खनिजोके अवैध परिवहन पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। उन्होंने खनन अधिकारी को भी निर्देश दिये है कि संयुक्त प्रवर्तन कार्रवाई संचालित करें। संवेनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें। इस बीच प्रशासन की ओर से आम लोगों से भी अपील की गयी है कि यदि कहंी अवैध खनन, खनिजों का अवैध और ओवरलोड परिवहन की जानकारी मिले तो संबंधित विभाग अथवा प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.