रुडकी, अप्रैल 28 -- रुड़की। मंगलौर क्षेत्र के घोसीपुरा गांव में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन के मामले में शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आया। शिकायतकर्ता की दोबारा शिकायत के बाद मंगलवार को नायब तहसीलदार युसूफ अली, कानूनगो और पटवारी के साथ मौके पर पहुंचे और खनन स्थल का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार युसूफ अली ने बताया कि जिस भूमि से खनन किया गया है, उसकी पैमाइश कर ली गई है। अब यह जांच की जा रही है कि भूमि ग्राम समाज की है या किसी ग्रामीण की निजी संपत्ति। उन्होंने कहा कि दोनों ही स्थितियों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह तहसील परिसर में धरना देने को बाध्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.