आरा, अप्रैल 11 -- -भोजपुर में अरवल जिले के घाट संचालकों के अवैध खनन की शिकायत की जांच सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड के पेउर स्थित दो बालू घाटों की जांच शुक्रवार को जिला खनन विभाग और पटना की टीम की ओर से की गई। जांच टीम में जिला खनन पदाधिकारी गौरव कुमार, खनन इंस्पेक्टर स्वाति कुमारी समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि भोजपुर में अरवल जिला के घाट संचालकों की ओर से अवैध रूप से की जा रही बाली की अवैध खनन की सूचना पर टीम सहार प्रखंड के पेउर मौजा स्थित घाट संख्या 30बी एवं 30सी पर जांच की गई है। इसी शिकायत के आलोक में टीम अचानक जांच के लिए पहुंची सहार पहुंची थी। हालांकि अधिकारियों ने घाट संचालक को नियमानुसार खनन कार्य करने के निर्देश दिए हैं, परंतु ग्रामीणों ने सहार प्रखंड में बालू घाट संचालकों द्वारा किए जा रहे मनमानी और अवैध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.