जमशेदपुर, मार्च 6 -- पटमदा: जिला प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठनठनी घाटी, गाड़ीग्राम एवं सिसदा आदि गांवों में धालभूम एसडीएम अर्णव मिश्रा के नेतृत्व में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अंचल अमीन द्वारा जमीन की मापी कर यह पता लगाया गया कि पूर्व में किए गए निरीक्षण के दौरान पाई गई स्थिति और वर्तमान में क्या अंतर आया है। क्षेत्र में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक है या चोरी -छिपे खनन माफिया पत्थरों का अवैध तरीके से खनन कार्य कर रहे हैं। इनमें इको सेंसेटिव जोन अंतर्गत आने वाले क्षेत्र भी आते हैं जो वन विभाग की जमीन पर मौजूद है और कुछ रैयती या झारखंड सरकार की खास जमीन भी शामिल हैं। अभियान में एसडीएम के साथ पटमदा के अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास, अंचल अमीन नंदलाल महतो, प्रभारी वनपाल राजा घो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.