बांदा, जून 5 -- नरैनी। रंज नदी में अवैध खनन की शिकायत मिलने पर राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने चंद्रपुरा गांव पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि रंज नदी में मध्य प्रदेश के एक ठेकेदार द्वारा उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर खनन कार्य किया जा रहा है। खनिज अधिकारी गौरव गुप्ता, नायब तहसीलदार यशपाल यादव एवं उपनिरीक्षक रामदिनेश तिवारी मौजूद रहे। टीम ने खनन क्षेत्र का निरीक्षण कर सीमांकन संबंधी तथ्यों की जानकारी जुटाई। नायब तहसीलदार यशपाल यादव ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश कराकर वास्तविक सीमांकन कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।इस यह भी पढ़ें- बिना अनुमति विद्युत लाइन शिफ्ट करने पर टीम का गठन दौरान मध्य प्रदेश के ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी अं...