अवैध खनन की शिकायत पर छापा, जेसीबी जब्त
रामपुर, जून 1 -- रामपुर। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। अब स्वार तहसील क्षेत्र के मिलक खानम में अवैध खनन की शिकायत पर छापामारी की गई, जिसमें जेसीबी जब्त की गई है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को किसी ने शिकायत की कि मिलक खानम में मिट्टी के अवैध खनन हो रहा है। जिलाधिकारी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी स्वार को आवश्यक एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए।
जांच और कार्रवाई जिस पर उपजिलाधिकारी स्वार द्वारा बिना देर किए संबंधित राजस्व एवं प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण एवं जांच की गई। जांच के दौरान मौके पर मिट्टी का अवैध खनन कार्य संचालित होता पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध खनन कार्य में प्रयुक्त जेसीबी मशीन को मौके से जब्त कर लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.