शाहजहांपुर, मई 30 -- तिलहर। अवैध खनन करने की शिकायत करने से नाराज कुछ लोगों ने नलकूप चालक को पीटकर घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पिता-पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हथगांव गांव के राममिलन ने बताया कि वह सरकारी नलकूप चालक के पद पर तैनात है। राममिलन ने आरोप लगाया कि गांव का ही नवीन मिट्टी एवं रेता खनन माफिया है। अपना स्वराज ट्रैक्टर अवैध खनन कार्य करने में ही चलता है जिसके पूरे सबूत हैं। राममिलन ने बताया कि उसने इसकी शिकायत एसडीएम से की थी जिसके बाद से नवीन उससे रंजिश मानने लगा। आरोप है कि 24 मई को डड़िया बाजार में बाल कटिंग कराने गया था इसी दौरान नवीन अपने भाई प्रवीण और अर्जुन तथा पिता राम कुमार के साथ आ गया और गाली गलौज करने लगा।विरोध करने पर उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की तथा ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने की धम...