पलामू, अप्रैल 17 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त समीरा एस ने शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला खनन टास्क फोर्स को पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की शुक्रवार को समीक्षा की। साथ ही अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न स्थानों से अवैध खनन से जुड़ी सभी गतिविधियों की शिकायतें उन्हे व्हाट्स एप के ज़रिये प्राप्त होती हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। किसी प्रकार की शिकायतें नहीं आए, यह संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। यह तब ही संभव है जब सभी थाना प्रभारी और सीओ अपने-अपने क्षेत्र में अवैध बालू पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने की दिशा में कार्य करें। यह भी पढ़ें- सघन छापेमारी अभियान में चार ट्रैक्टर जब्त उपायुक्त ने पुलिस, परिवहन व खनन विभाग को संयुक्त रूप से अभियान चलाने, च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.