अवैध खनन की मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
संभल, मई 28 -- अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार सुबह खनन विभाग की टीम ने मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर सीज कर दी। खान निरीक्षक शिवम कुमार ने बताया कि चंदौसी रोड पर गांव अचलपुर के निकट जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर चालक से खनन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए। चालक कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद वाहन को पुलिस लाइन चौकी में खड़ा कराया गया है। खान निरीक्षक ने बताया कि मामले में नियमानुसार जुर्माना समेत अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- अवैध मिट्टी खनन करती मिली ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.