बरेली, अप्रैल 6 -- नवाबगंज। रविवार को एसडीएम उदित पवार को सूचना मिली कि ईध जागीर गांव में अवैध खनन किया जा रहा है। राजस्व टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली की घेराबंदी की। ट्रैक्टर-ट्राली चालक पनघैली नदी के पुल के पास ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। लेखपाल अर्जुन सिंह ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं एक सप्ताह पूर्व एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने मुड़िया भीकमपुर गांव में अवैध खनन कर रही तीन ट्रैक्टर-ट्राली और एक मशीन को हाफिजगंज पुलिस के हवाले कर दिया था। जिसकी रिपोर्ट अब खनन विभाग को भेजी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...