अवैध खनन की जांच को आज पहुंचेगी एनजीटी की टीम
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बूढ़ी गंडक के सक्रिय प्रवाह क्षेत्र व तटबंधों पर कथित अवैध उत्खनन की जांच के लिए एनजीटी की संयुक्त जांच टीम गुरुवार को मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। टीम सुबह 11 बजे चंदवारा पुल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करेगी। एनजीटी, ईस्टर्न जोन बेंच, कोलकाता के आदेश पर गठित समिति में बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नामित अधिकारी तथा पटना और मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन के प्रतिनिधि शामिल हैं। याचिकाकर्ता व संबंधित प्रोजेक्ट डेवलपर के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। टीम मुशहरी के नाजिरपुर और चंदवारा पुल निर्माण स्थल से सटे नदी क्षेत्र का भौतिक सत्यापन करेगी। उत्खनन व अतिक्रमण की मौके पर माप की जाएगी। दावा है कि स्वीकृत 25 हजार घनमीटर के मुकाबले 1.70 लाख घनमीटर से अधिक मशीनी उत्खनन हुआ है। टीम जलप्रवाह पर प्रभाव, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.