रायबरेली, मई 1 -- ऊंचाहार,संवाददाता। माइनर की पटरी पर अवैध खनन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिंदुस्तान अखबार वॉयरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन वायरल वीडियो के बाद किसी भी प्रकार की मामले की जांच तक नहीं की गई। क्षेत्र के रोहनिया ब्लॉक क्षेत्र के हनुमानगंज से गंगश्री को जाने वाली गंगश्री रजबहा माइनर इन दिनों अवैध खनन माफियाओं के निशाने पर है। बेखौफ खनन माफिया दिन के उजाले में ही सरकारी नहर की पटरियों को खोदकर उसे क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। अवैध खनन के बाद क्षेत्र के किसानों के सामने जलभराव और फसल बर्बादी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।हैरानी की बात यह है कि ग्रामीणों ने सुबह ही इस अवैध खनन की सूचना विभागीय अधिकारियों और प्रशासन को दी थी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी मौके पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का...