कानपुर, जनवरी 9 -- सरसौल, संवाददाता। नर्वल के सवाइजपुर गांव में बड़े पैमाने पर अवैध खनन सामने आया है। किसानों द्वारा शिकायत के बाद जांच हुई तो अवैध खनन मिला। एसडीएम ने रिपोर्ट डीएम को भेजी है। ग्रामीणों का आरोप है कि तहसील प्रशासन व थाना पुलिस की मिलीभगत से यह चल रहा था उन लोगों वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, तब जाकर जांच हुई। नर्वल तहसील के नायब तहसीलदार अजय प्रकाश ने बताया कि सवायजपुर में शिकायत मिली थी कि पिछले एक माह से आराजी 391 क व ख, 485 क व ख और 486 क व ख में अवैध खनन किया जा रहा है। इस पर बीते गुरुवार को प्रशासन की टीम ने जांच की तो सामने आया कि आराजी 391 क व ख में 65 हजार 335 घन मीटर खनन हुआ है। इसी तरह से आराजी संख्या 485 क व ख में 4503 घन मीटर व आराजी संख्या 486 क व ख में 30 हजार 239 घन मीटर अवैध खनन किया गया है। ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.