धनबाद, मई 29 -- अंगारपथरा ओपी क्षेत्र के खास अंगारपथरा में गुरुवार रात अचानक गोलियों की आवाज और पत्थरबाजी से दहशत फैल गई। बदमाशों ने स्थानीय निवासी जुबैर खान के घर पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया और हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। घटना के बाद परिवार के लोग सहम गए, जबकि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। जुबैर खान ने बताया कि क्षेत्र में बंद पड़ी मां अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग परियोजना के पैच में अवैध कोयला खनन शुरू कराने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने इसका विरोध किया था। आरोप है कि विरोध से नाराज कुछ लोग गुरुवार रात 10-12 समर्थकों के साथ उनके घर पहुंचे और जबरन अवैध खनन का रास्ता साफ करने का दबाव बनाने लगे। यह भी पढ़ें- जमीन पर कब्जा रोकने पर की फायरिंग जुबैर के अनुसार विरोध करने पर बदमाशों ने रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमक...