कानपुर, फरवरी 28 -- महाराजपुर के तिलसहरी बुजुर्ग में भाजपा नेता की जमीन पर अवैध खनन के मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। महाराजपुर के तिलसहरी बुजुर्ग निवासी व भाजपा के सरसौल मंडल के महामंत्री सुमित पांडेय की तीन आराजी में अवैध खनन किया गया था। अवैध खनन का आरोप रिंग रोड में मिट्टी की आपूर्ति कर रही एक कंपनी पर है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने धक्का-मुक्की कर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। भाजपा नेता ने महाराजपुर थाने में तहरीर दी है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.