फतेहपुर, जनवरी 7 -- मलवां। थाना क्षेत्र में आदमपुर गंगा घाट में लंबे समय से चल रहे गंगा बालू के अवैध खनन पर भोर पहर खनिज अधिकारी देशराज पटेल ने छापेमारी की। मलवा पुलिस को बुलाकर दो भरे ट्रैक्टर ट्राला व एक खाली ट्रैक्टर ट्राला बरामद कर कार्यवाही के लिए भेजा। पुलिस तीनों ट्रैक्टर ट्राला सहित सीज कर दिए गए हैं। वहीं कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मवाईया मजरे गुनीर पर खनिज अधिकारी व थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने खनन कर रहे हाइड्रा ट्रैक्टर लोडर व मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर सीज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...