सिद्धार्थ, अप्रैल 16 -- बर्डपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मोहाना थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव के पूरब अवैध खनन में लगी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोडर को बुधवार की शाम खनन अधिकारी ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर दिया है।मोहाना थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव में जमकर अवैध खनन चल रहा था। बुधवार की सुबह से कई ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी भरकर ले जा रहे थे। यह देखकर किसी ने खनन अधिकारी नरेश महतो को सूचना दे दी। खनन अधिकारी अपनी टीम लेकर गांव में पहुंच गए। टीम को देखकर खनन कर रहे लोग तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर छोड़ कर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- तीन ट्रैक्टर-ट्राली की सीज खनन अधिकारी ने चारों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस वाहनों को थाने ले जाकर सीज कर दी। खनन अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए वाहनों को सीज कर दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.